Uncategorized

कांग्रेस भवन में मनाई गई अंबेडकर जयंती

अम्बेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी के प्रतिमा में किया गया माल्यार्पण

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर ने राजीव भवन में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर जी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। तत्पश्चात नगर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सदियों से शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। वे समाज में व्याप्त रूढ़िवादी और विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष करते रहे। बाबा साहब एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ी है। विधायक ओंकार साहू ने कहा की भारत की संसद में मुख्य विपक्षी दल के रूप में, और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रहने वाली पार्टी के रूप में हम समस्त कांग्रेसजन डॉ आंबेडकर के देश को दिए योगदान के हमेशा ऋणी रहेंगे परंतु आज देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं इनके कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे संविधान के पिता के प्रति अनादर की बाते आम हो गई है. सत्तारूढ़ शासन और उसके नेताओं को इस तरह से व्यवहार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती जो केवल उनकी विचारधारा के अनुकूल हो। ब्लॉक अध्यक्षद्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी कहा की हाशिए पर पड़े समुदायों की दुर्दशा और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की आवश्यकता को उजागर करने वाले कांग्रेस के अभियान के जवाब में, भाजपा ने केवल कांग्रेस और उसके नेतृत्व को बदनाम करने के लिए बार-बार प्रयास किए हैं। भाजपा ने कांग्रेस के बारे में हर तरह की झूठे और भ्रामक आख्यानों का प्रचार किया है। हालाँकि अब यह बहुत आगे बढ़ गया है। अब हम उस स्थिति में हैं जहाँ शासन के नेताओं के द्वारा डॉ. भीमराव बाबासाहेब अंबेडकर जी पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा है। पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा की डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्त्रोत और अधिकारों के संरक्षक थे। जिला महामंत्री अरविन्द दोषी ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महान विद्वान देश को एकता के सूत्र में बांधकर समाज में समानता का संदेश देने वाले बाबा साहब की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन है। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला महामंत्री अरविंद दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, जिला सचिव रामनाथ यादव, राजेश पांडे, कन्हैया सोनी, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, पूर्व जिला महामंत्री तनवीर कुरैशी, श्रवण साहू, तारिक रजा कादरी, अम्बर चंद्राकर, तिलक सोनकर, आशुतोष खरे, चित्रांश रजक, वातंजलि गोस्वामी, नवीन गजेंद्र, मोहन ध्रुव, समीना खान, यशवंत पटेल, जैनुद्दीन रिजवी, अयान हाशमी, शेख सोहेल, अनीश रज़ा, अरविन्द साहू, राजू शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!