Uncategorized

पुलिस ने होली पूर्व गुंडा- बदमाशों पर कसी नकेल:जिले भर में अभियान चलाकर 39 उपद्रवियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, भेजा जेल

इससे पूर्व कल जिले के 35 आदतन गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गई थी परेड एवं दिलाई गई थी अच्छे आचरण की शपथ

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा/निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।समझाइश के बावजूद सुधार नहीं होने तथा शांति भंग की आशंका एवं मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए लोक शांति बनाये रखने उद्देश्य से 39 उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा जिले के लगभग 35 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की पुलिस लाइन में विधिवत परेड कराई गई।
परेड के दौरान सभी को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि से दूर रहने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उनसे विधिवत शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट, शराब सेवन कर उत्पात अथवा शांति भंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होंगे।
धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शपथ के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस यह भी सख्त चेतावनी दी गई है की
होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, शराब सेवन कर उत्पात, जबरन रंग लगाना, मारपीट अथवा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।आम जनता से अपील
जिला पुलिस धमतरी आम नागरिकों से अपील करती है कि होली का त्योहार भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!