Uncategorized

जिला जेल धमतरी में बंदियों के लिए जेल प्रशासन द्वारा सुखी, प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल होली का आयोजन

जिला जेल धमतरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व हर्षोल्लास, सौहार्द एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बंदियों द्वारा सुखी होली खेली जाएगी, जिसमें केवल प्राकृतिक एवं हर्बल गुलाल का उपयोग किया जाएगा।जेल प्रशासन द्वारा कृत्रिम एवं रासायनिक रंगों के उपयोग से पूर्णतः परहेज करने का निर्णय लिया गया है, ताकि बंदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। साथ ही जल संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए पानी का उपयोग नहीं किया जाएगा एवं पानी की बचत का विशेष संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बंदी एक-दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा बंदियों की टोली डोल-नगाड़ों एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर फाग गीतों का आनंद लेगी।
जेल प्रशासन द्वारा प्राकृतिक गुलाल एवं डोल-नगाड़ों की समुचित व्यवस्था की गई है। संपूर्ण आयोजन चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचत के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे समाज में पुनर्वास की भावना के साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!