छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व पर व्यापारियों का अटूट विश्वास
धमतरी इकाई के सदस्यता अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन, व्यापारिक समस्याओं पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन

धमतरी-छत्तीसगढ़ के संगठित व्यापार को एक सशक्त दिशा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चेम्बर का प्रतिनिधिमंडल सदस्यता अभियान के अंतर्गत धमतरी पहुँचा, जहाँ व्यापारियों ने अभूतपूर्व उत्साह और विश्वास के साथ अभियान को समर्थन दिया।
धमतरी आगमन पर जिला इकाई अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिनिधिमंडल का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए व्यापारियों का जुड़ना इस तथ्य को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रदेश के व्यापारी वर्ग का श्री थौरानी के नेतृत्व पर गहरा, अटूट और भरोसेमंद विश्वास है।सदस्यता अभियान की सफलता को रेखांकित करते हुए धमतरी जिला उपाध्यक्ष दिनेश (राजा) रोहरा ने नए जुड़े सदस्यों की विस्तृत सूची प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया को सौंपते हुए कहा कि धमतरी चेम्बर केवल संगठन विस्तार ही नहीं, बल्कि व्यापारियों के भविष्य की ठोस नींव रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री बरड़िया ने कहा कि धमतरी इकाई द्वारा संचालित सदस्यता अभियान अत्यंत अनुकरणीय है। अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा एवं उनकी टीम की सक्रियता यह प्रमाणित करती है कि धमतरी का व्यापारी वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सजग है। चेम्बर जितना सशक्त होगा, व्यापारियों की आवाज़ उतनी ही प्रभावी रूप से शासन तक पहुँचेगी।चेम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने कहा कि धमतरी के व्यापारियों का यह विश्वास ही संगठन की असली ताकत है। चेम्बर का निरंतर विस्तार यह सुनिश्चित करता है कि छोटे से छोटे व्यापारी की समस्या भी प्राथमिकता के साथ सुनी और सुलझाई जाएगी।
वहीं कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर केवल एक संगठन नहीं, बल्कि प्रदेश के व्यापारियों का मजबूत सुरक्षा कवच है। चेम्बर दिन-रात व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्पर रहता है। उन्होंने विगत एक वर्ष में चेम्बर की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गाइडलाइन दरों में कमी जीएसटी संबंधी सुझावों को शासन द्वारा मान्यता प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली का क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चेम्बर ने निर्णायक भूमिका निभाई है।
व्यापारिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा, ठोस कार्यवाही का भरोसा बैठक के दौरान धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले के व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों को गंभीरता से रखा। विशेष रूप से
वर्तमान परिस्थितियों में राइस मिल उद्योग की गंभीर समस्याएँ ट्रेड लाइसेंस की जटिलताएँ,जमीन की गाइडलाइन दरों से उत्पन्न व्यावहारिक कठिनाइयाँ,ऑनलाइन चलानी कार्यवाही से व्यापारियों को हो रही परेशानियाँ,ग्रामीण क्षेत्रों से धमतरी आगमन पर विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की अनुचित चालानी इन सभी विषयों पर चेम्बर नेतृत्व ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन इन समस्याओं को केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि शासन-प्रशासन से संवाद कर ठोस एवं स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करेगा। यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स शहर के व्यापारियों के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य को लेकर भी पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर चेम्बर संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्रीचन्द सुन्दरानी, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, पंकज जैन, मंत्री धनेश मटलानी, निखिल पंड्या, धमतरी इकाई मंत्री आलोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजमल राखेचा, चेयरमेन नरेंद्र रोहरा, संरक्षक निर्मल बरड़िया, सुनील जैन, सलाहकार रमेश दीवानी, रमेश जैन (मिन्त्री), संगठन मंत्री प्रमोद पाण्डेय, पंकज शर्मा, कन्हैया कामरानी, महेश चावला, अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश वल्र्यानी, सतराम वशानी, रविन्द्र सिंह छाबड़ा, कार्यकारिणी सदस्य भूपेश अंबानी, तथा सदस्य मोहित जैन, आकाश गोलछा, अशोक दुबानी, सोनू जसूजा, महेश रामरखयानी, संतोष तेजवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।
