Uncategorized

ईतवारी बाजार राम मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन, महापौर रामू रोहरा हुए शामिल


धमतरी. ईतवारी बाजार स्थित राम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां कथा श्रवण कर सभी ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान कथा व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे सप्ताह चलने वाले इस यज्ञ और कथा कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!