Uncategorized

हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में हुआ भव्य माता रानी विसर्जन झांकी महोत्सव का आयोजन

झांकी के द्वारा भक्त करते हैँ माता क़े विभिन्न अद्भुत स्वरूपों का दर्शन -दीपक सिंह ठाकुर

शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि को धमतरी शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक में दुर्गा झांकी आयोजन समिति एवं हिन्दू जागरण मंच धमतरी के तत्वाधान में भव्य माता रानी झांकी विसर्जन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सात आयोजक मां दुर्गा पंडाल समितियों के भक्तजनों ने भाग लिया झांकी के माध्यम से भक्त जनों को मां के भिन्न भिन्न लीलाओं का अधर्म पर धर्म के जीत का दर्शन कराया गया ।झांकी महोत्सव में भाग लेने वाले आयोजक परिवारों का स्वागत अभिनंदन करते हुए प्रतीक चिन्ह,भेट कर आत्मीय बंधुओं का सम्मान हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया।जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि जन एवं समाज सेवी महापौर जगदीश रामू रोहरा ,हेमराज सोनी ,अविनाश दुबे,गौरव मगर, शुभम जायसवाल, प्रथम रोहरा,रीटा बंजारे,प्रतियोगिता के संयोजन में सहयोग दाता केतन दोशी,श्याम फॉर मेन्स,दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स, फिट लाइफ जीम,गोल्डी जैत माल (सुशील मेडिकल),निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से नीलमणि साहू, दिलीप पटेल,यशवंत साहू भागवत साहू का सहयोग मिला तथा समाज सेवी जन मोहन लाल साहू,दीपक सिंह ठाकुर, नंदू जसवानी ,डॉ दिनेश नाग,राकेश साहू,मोहित साहू,नरेश नेताम,शिवशंकर प्रजापति, हिंदुत्व टीवी संचालक पुष्पेंद्र साहू एवं वेणु साहू, जोहार सगा के संचालक उपेन्द्र साहू मंच पर उपस्थित रहे,संपूर्ण झांकी महोत्सव में श्याम संकीर्तन भजन परिवार द्वारा मां दुर्गा की भक्ति संगीत गीतों का खूब समा बांधा गया जिसका उपस्थित जनमानस ने खूब आनंद लिया गया ,शहर के हजारों युवाओं में सनातन की भक्ति के खूब रंग देखने को मिला तथा मंच में जागरूकता हेतु गौ माता की सुरक्षा के लिए गौ वंश रक्षकों और डॉग्स केयर पोस्टर पीयूष पारख द्वारा प्रदर्शन जनमानस के लिए किया गया जनमानस ,पुलिस प्रशासन,प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रानिक मीडिया सोशल मीडिया, जगत का भरपूर सहयोग मिला. झांकी महोत्सव का आयोजन पिछले चार वर्ष से होता आ रहा है और आगे भी यह निरंतर जारी रहेगा यह आयोजन शहर वासियों के आशीर्वाद ,मार्गदर्शन से होता रहेगा। इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए भव्य माता रानी झांकी विसर्जन समिति एवं हिन्दू जागरण मंच के मुख्य नेतृत्व कर्ता चित्रेश साहू ,सत्यम सिन्हा,पुरूषोतम निषाद, डाकेश्वर साहू,अनिमेष सिंह राजपूत , प्रेम राव,शिवांश पटवा, हिमांशु साहू,सोम त्रिपाठी,पुलकित साहू,ने अपने संघ को पहले और अधिक मजबूत पाया शहर और गांव के युवा बड़ी संख्या में हिन्दू जागरण मंच के साथ खड़े हुए नजर आए और आयोजन को सफल बनाया इसके लिये शहर वासियों ,व्यापारिक बंधुओं था प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले नागरिक बंधुओं का आभार प्रकट किया भव्य माता रानी विसर्जन झांकी महोत्सव के प्रत्यक्ष दर्शी बहुत बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां माताएं बहने युवा साथी बड़े बुजुर्ग बाल वृंदगण उपस्थित रहे और भक्ति के रंग में खूब झूमे. दीपक ठाकुर ने कहा कि झांकी क़े माध्यम से भक्तो को माता क़े अद्भुत रुपो क़े दर्शन का लाभ मिलता है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!