गुरुनानक देव जन्मोत्सव पर सिंधी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आमापारा स्थित बाबा गुरुदास राम दरबार में गुरुनानक देव की विशेष पूजा, आरती कर समाज के लोगो ने की खुशहाली की कामना

धमतरी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर आमापारा वार्ड स्थित बाबा गुरुदास राम दरबार में गुरुनानक देव की विशेष पूजा, आरती कर समाज के लोगो के खुशहाली हेतु मंगल कामना की गई। पश्चात भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु के जीवनी पर प्रकाश डाल महिमा बताया गया। पश्चात पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला में आम भंडारा हुआ। जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। वही शाम को बाबा गुरुदास राम दरबार से बाजा गाजे के साथ गुरुनानक देव की परंपरागत ढंग से शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते युवा वर्ग भक्ति भरे गीतों में झूमते रहे। इस बीच गुरुनानक देव के जयकारे गूंजायमान होने से पूरा शहर इसकी भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। शोभा यात्रा का राजनीतिक पार्टी, विभिन्न समाज के अलावा कई संगठनो ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वही दूसरी ओर पूरे रास्ते भर झाडू लगाती एवं फूल बिखेरती तथा दीप जलाती युवती तथा महिलाएं अपनी अंदाज में खुशियां बांटती गुरु के प्रति आस्था प्रकट की। शोभायात्रा शहर भ्रमण कर बाबा गुरुदासराम दरबार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा चोइथराम जज्ञासी, पूज्य पंचायत सिंघी समाज अध्यक्ष चंद्रकुमार जसवानी, पूर्व अध्यक्ष महेश रोहरा, मोहन लालवानी, प्रेमचंद मुंजवानी, चेतन हिन्दूजा, विजय मोटवानी, अर्जुन लखवानी, रामचंद वाधवानी, रोमी सावलानी, संतोष तेजवानी, राकेश चंदवानी, जय हिन्दूजा, बंटी वधवानी, अनिल नागवानी, भारत आहूजा, अशोक वर्दयानी, दिनेश पंजवानी, हीरा केशवानी, हेमंत वाधवानी, प्रकाश चारवानी, मयंक पंजवानी, राजेश चावला, रविकुमार के अलावा सिंध शक्ति महिला मंडल प्रमुख पार्वती वाधवानी, प्रिया पंजवानी, साक्षी वाधवानी, शारदा चांवला, रोमा आहूजा, सरला डोडवानी, पलक सुंदरानी, मोना वाधवानी, दिशा कामरानी, रिया सोनेटा, जया चावला, कविता, मोना वाधवानी, मुस्कान, प्रीति, सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
सर्व हिन्दू समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत

पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा गुरुनानक देव जयंती पर भव्यशोभायात्रा आमापारा स्थित बाबा गुरुदास राम दरबार से निकाली गई। बालक चौक पहुंचने पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पूर्व सर्वहिन्दू समाज के गुरुमुख सिंह होरा ने कहा कि गुरुनानक देव जयंती का पर्व प्रेम, सेवा और समानता की भावना का प्रतीक बनकर समाज में एकता का संदेश देता है। इसलिए गुरु के बताये मार्ग चले। इस अवसर पर दीपक लखोटिया, विजय गोलछा, महेश रोहरा, अर्जुन लखवानी, विक्रांत शर्मा, नील पटेल, दिलीप पटेल, चंद्रकला पटेल, हेमंत बंजारे, रोहित साहू, यशवंत साहू, लक्ष्मण साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, ईश्वरी पटवा, लीलाराम, कमलेश, अरुण कुमार, हरजिंदर सिंह छाबड़ा नंदू जसवानी पवन अग्रवाल दयाराम अग्रवाल महेश रोहरा बिसेसर पटेल राजेन्द्र श्रोती महेश मारकंडेय विष्णु गिलहरे , नीलमणि साहू ओमप्रकाश महावर अजय जैन वरुण राय अमित अग्रवाल रौनक अग्रवाल अनु सुखवानी डबलू सिंह लखुभाई भानुशाली कीर्ति शाह दिलीपराज सोनी योगेश गांधी जीतेंद्र सिंह खालसा राजेन्द्र सिंह अजमानी धनेश्वर यादव संतोष सोनकर दिनेश नामदेव दिनेश पटवा दीपक लोंढे, प्रकाश सोलंकी पीयूष पांडेय सतीश नाहर टोपेशवर देवांगन हेमशंकर सिन्हा श्रीमती सुशीला नाहर पदमिनी चंद्राकर रूखमणी सोनकर सरोज देवांगन झरना साहू, मोहनलाल साहू, सुदर्शन गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज प्रमुख मौजूद थे।