Uncategorized

मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

भगवत श्रवण मन, वचन और कर्म द्वारा किये हुए नये-पुराने, छोटे-बड़े सभी प्रकार के पापों को भस्म कर देता है-आचार्य श्री रामप्रताप शास्त्री


धमतरी। धमतरी स्थित बांसपारा में श्रीमती रंभा पदमवार के पावन पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ माताएं पारम्परिक वेशभूषा के साथ सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा इतवारी बाजार श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची जहां पर व्यास आचार्य श्री रामप्रताप शास्त्री जी महाराज ने भगवत कथा की महिमा पर प्रकाश डाला श्री शास्त्री जी ने बताया कि यह भागवत कथा प्रेतपीड़ाका नाश करने वाली श्रीमद्भागवत की कथा धन्य है तथा श्रीकृष्णचन्द्र के धाम की प्राप्ति कराने वाला इसका सप्ताह-पारायण भी धन्य है.जब सप्ताह श्रवण का योग लगता है, तब सब पाप थर्रा उठते हैं कि अब यह भागवतकी कथा जल्दी ही हमारा अन्त कर देगी।जिस प्रकार आग गीली-सूखी, छोटी-बड़ी—सब तरह की लकडिय़ों को जला डालती है, उसी प्रकार यह सप्ताह श्रवण मन, वचन और कर्म द्वारा किये हुए नये-पुराने, छोटे-बड़े सभी प्रकार के पापों को भस्म कर देता है साथ ही शास्त्री जी ने बताया कि भागवत कथा जीवन जीने की कला सीखने का मिलती है वहीं पाप कर्मों का नाश होता है। कथा की मुख्य आयोजिका वीणा पदमवार ने बताया प्रतिदिन यह कथा दोपहर में 2 से 6 बजे तक कथा चलेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर वासी श्रद्धालुओं से धर्मलाभ उठाने का आह्वान किया है।।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!