Uncategorized

मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया,तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े

स्वतंता संग्राम सैनानी,शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया

विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

धमतरी-गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने धमतरी जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। धमतरी में हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस समारोह धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया गया था। विधायक श्री चंद्राकर ने तीन रंग के गुब्बारे शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर विधायक
ओंकार साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सर्वा,महापौर रामू रोहरा,कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से मुलाकात की | उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!