Uncategorized

भारतीय जैन संघटना द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल गोकुलपुर में किया गया स्मार्ट गल्र्स वर्कशॉप का आयोजन

ट्रेनर अर्पित जैन व वंदना जैन ने 144 बच्चियों को किया स्वजागरूकता, संवाद एवं रिश्ते, मासिक धर्म, आत्म सम्मान, आत्मरक्षा आदि विषयो पर प्रशिक्षित

धमतरी। भारतीय जैन संघटना धमतरी द्वारा स्मार्ट गल्र्स वर्कशॉप का आयोजन 13 व 14 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम) गोकुलपुर में किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर अर्पित जैन एवं वंदना जैन ने 84 एवं 60 बच्चियों को प्रशिक्षित किया। जिसका विषय स्वजागरूकता, संवाद एवं रिश्ते, मासिक धर्म, आत्म सम्मान, आत्मरक्षा, चयन एवं निर्णय मित्रता व प्रलोभन से बचे था। ट्रेनर द्वारा उपरोक्त विषयों को बहुत प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।

उक्त प्रशिक्षण की सराहना स्कूल के प्राचार्य व समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। साथ ही कहा गया कि निश्चित यह प्रशिक्षण हमारे शाला के बच्चियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। छात्राओं के लिए भारतीय जैन संघटना द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन के लिए शाला परिवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!