Uncategorized

घने कोहरे में सतर्कता जरूरी : एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस की जनहित अपील


एसपी धमतरी के निर्देशानुसार वर्तमान में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए धमतरी पुलिस यातायात द्वारा चार पहिया वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
यातायात पुलिस ने कहा है कि घने कोहरे में दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में सावधानी ही सुरक्षित सफर और सुरक्षित जीवन का सबसे मजबूत आधार है।धमतरी पुलिस यातायात द्वारा वाहन चालकों से सावधानियां अपनाने का आग्रह किया गया है जिनमे वाहन चलाते समय लो बीम लाइट का प्रयोग करें।वाहन की गति सीमित रखें। आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।ओवरटेकिंग से बचें। विंडशील्ड एवं शीशे साफ रखें।यदि कोहरा अत्यधिक हो और आगे दिखाई न दे तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। रुके हुए वाहन पर हैजर्ड लाइट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।सड़क पर बनी मार्किंग/लेन का पालन करें शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!