Uncategorized

पुलिस पेंशनर परिवार का नववर्ष मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का हुआ आयोजन

धमतरी। पुलिस पेंशनर परिवार जिला धमतरी का नववर्ष मिलन समारोह एवं मासिक बैठक का आयोजन पुलिस जन संवाद कक्ष थाना सिटी कोतवाली परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त निरीक्षक आर डी सिंह सेवानिवृत्त उप निरीक्षक भक्तू राम साहू सेवानिवृत्त उप निरीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर एवं अध्यक्ष होरीलाल साहू थे। बैठक में नक्सलियों द्वारा बस्तर में कायरना हमला कर 8 जांबाज पुलिस जवानो शहीद करने पर मौन श्रद्धांजलि दी गई। जनवरी में जिन सदस्यों का जन्मदिन आता है जिसमें शिवचरण नेताम सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक जेआर नायर सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बच्चू सिंह छोकर सेवानिवृत उप निरीक्षक का जन्मदिन का कार्ड देकर एवं फूलमालाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष होरीलाल साहू द्वारा संगठन में मजबूती कैसे लाएं इसके लिए सभी सदस्यों को एक होकर जागरूक होकर संगठन में कार्य करते हुए सेवानिवृत्ति के पश्चात सेवानिवृत व्यक्ति का परिवार के प्रति समाज के प्रति एवं देश के प्रति क्या दायित्व है इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा किया गया एवं शैक्षिक भ्रमण धार्मिक भ्रमण महाकुंभ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में परिवार सहित जाने के संबंध में चर्चा सदस्यों द्वारा किया गया। संरक्षक आर के एस जय सिंधु द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी बलीराम सिन्हा, जीआर नायर अशोक द्विवेदी चिरंजी लाल साहू डाल सिंग हिरवानी अवध भारती सुखचैन साहू टी आर नागवंशी बिसे सिंह कंवर बच्चू सिंह छोकर राज बहादुर सिंह पटेल शिवचरण नेताम राधा रमन पांडे तुलसी राम साहू मदनलाल दीवान मोहनलाल तिवारी केशव राम साहू तुलसीराम यादव विष्णु राम ध्रुव छबिलाल सिदार उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!