जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान में साहू समाज की सहभागिता:स्काउट गाइड के पदाधिकारी व साहू समाज ने किया सेवा कार्य

धमतरी -19 मई में मंगलवार को प्रातः 7 बजे धमतरी के ऐतिहासिक धरोहर रमसगरी तालाब सफाई व स्वच्छता अभियान में भारत स्काउट गाइड जिला संघ धमतरी व जिला साहू समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पत्रिका के द्वारा अमृत जलम अभियान के अंतर्गत धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, आयुक्त प्रिया गोयल व धमतरी विधायक ओंकार साहू, भारत स्काउट गाइड के जिला पदाधिकारी गण एवं साहू समाज के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू, स्काउट जिला सचिव सोहन साहू, स्काउट मास्टर श्याम सुंदर नेताम व धमतरी तहसील साहू समाज शहर अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, राकेश कुमार साहू , गीतांजली साहू, मोहिनी साहू एवं धमतरी शहर के प्रबुद्ध नागरीकगण अशोक पवार ,शिवा प्रधान, सरिता दोषी ,हेमंत बंजारे ,लक्ष्मी सोनी ,रूबी, देवश्रीजोशी, राजेश सिन्हा आदि ने इस सेवा कार्य की सराहना की तथा स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
