Uncategorized

पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को पिकअप ने मारी जोरदार टककर एक जवान की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

बीती रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक पुलिस जवान की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार दो पुलिस जवान बाइक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी सिहावा चौक के पास एक पिकअप द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया गया जिसके बाद बाइक पेट्रोलिंग कर रहे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे उपचार हेतु मसीही अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरो ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया है.बताया जा रहा है की पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उक्त हादसे के बाद पुलिस विभाग मे शोक की लहर है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच व आगे की कार्यवाही मे जुट गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!