Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल नगरी में रक्तदान शिविर आयोजित

43 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का संदेश

धमतरी- छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सिविल अस्पताल नगरी में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 43 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे हुआ। रक्तदान से पहले चिकित्सकीय दल द्वारा सभी इच्छुक रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, वजन एवं रक्तचाप की जांच की गई। निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप पाए जाने वाले रक्तदाताओं से सुरक्षित एवं चिकित्सकीय निगरानी में रक्तदान कराया गया।
रक्तदान के उपरांत रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक मानवीय सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। शिविर में युवाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा एवं जनभागीदारी के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!