Uncategorized

निगम व यातायात पुलिस द्वारा आवारा मवेशियों को भेजा गया कांजी हाउस

सुगम यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने की गई पहल

धमतरी। एसपी आंजेनय वाष्र्णेय के निर्देशन पर यातायात डीएसपी मंणीशंकर चन्द्रा द्वारा लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। बीच-बीच में सड़क में घुमने वाले आवारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी भी लगाने की पहल की गई थी। जिससे सड़क दुर्घटना ना हो और ना ही मवेशियों की हादसे में मौत हो। श्री चन्द्रा के इस प्रयास से काफी हद तक दुर्घटना में कमी आयी है। एक बार फिर एसपी के निर्देश पर डीएसपी श्री चन्द्रा ने शहर के मार्ग में बैठे व घुमने वाले आवारा मवेशियों के जमघट से होने वाले परेशानी व जाम को दूर करने, मवेशी मुक्त मार्ग, निर्बाध व दुर्घटनारहित मार्ग बनाने के उद्देश्य से पहल शुरू की और पुलिस स्टॉफ के साथ नगरपालिक निगम के काउ कैचर टीम से समन्वय कर शहर के मार्ग में बैठे व घुमने वाले अवारा मवेशियों का धरपकड़ अभियान चलाया चलाया गया।

1 मई की रात्रि में डीएसपी यातायात मणीशंकर चन्द्रा के द्वारा यातायात स्टॉफ एवं नगर निगम काउ कैचर टीम के साथ शहर के अर्जुनी मोंड़ से रत्नाबांधा तक कुल 20 अवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भिजवाया गया। यातायात पुलिस ने मवेशी मालिकों से अपील की है, कि अपने मवेशियों को खुला न छोंड़े, मवेशी के मार्ग में होने से जन एवं पशुधन हानि होती है तथा यातायात बाधित रहती है। यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। उक्त कार्रवाई के दौरान यातायात स्टॉफ उप निरीक्षक केआर साहू, प्रधान आरक्षक उत्तम साहू, चालक आरक्षक संतोष ठाकुर एवं नगर निगम काउ कैचर टीम से चम्पेश्वर चंदेल, गोविंद एवं श्यामू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!