Uncategorized

बैंकों में पहुंचकर पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक


धमतरी। प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में 25 अगस्त 2026 को धमतरी पुलिस की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम लोहरसी स्थित एचडीएफसी बैंक, कुरूद के बैंक ऑफ बड़ौदा भांठागांव, भखारा के जिला सहकारी बैंक कोर्रा, मगरलोड के बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरेझर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र जीजामगांव, करेली बड़ी के कृषि उपज मंडी सहकारी सोसायटी कुंडेल, नगरी के बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सिहावा के कॉपरेटिव बैंक में पुलिस टीमों ने बैंक अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। अभियान के तहत साइबर जागरूकता स्टैंडी एवं सेल्फी फ्रेम भी लगाए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!