Uncategorized
दरगहन में विधायक ओंकार साहू ने किया नवनिर्मित कलामंच का लोकार्पण
विश्वकर्मा जयंती पर रामधुनी प्रतियोगिता में हुए शामिल

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम दरगहन में विधायक निधि से स्वीकृत नवनिर्मित कलामंच के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलामंच का लोकार्पण किया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और विधायक निधि के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके पश्चात विधायक श्री साहू विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।