Uncategorized

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर भखारा विद्युत केंद्र में ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने किया पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सोलर पैनल लगवाने का आह्वन

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विद्युत विभाग (सीएसईबी) भखारा केंद्र द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन रहीं।कार्यक्रम में ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं छत्तीसगढ़ तथा देश के विकास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रतीकात्मक जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने अपने संबोधन में ऊर्जा से दमकते छत्तीसगढ़ के लिए शुभकामनाएं देते हुए आम नागरिकों से बिजली की बचत हेतु सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सोलर पैनल लगवाने का आह्वन किया।
कार्यक्रम में ए ई सीमा ठाकुर ने विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने भी लोगों को बिजली के मितव्ययी उपयोग तथा सौर ऊर्जा की ओर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों एवं उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सोलर पैनल स्थापना को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र के प्रथम सौर ऊर्जा उपयोगकर्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा उनके अनुभव एवं विचार भी सुने गए।कार्यक्रम का संचालन राम साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विभागीय कर्मी डहरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभापति छबिलाल साहू, भूपेश्वरी चंदेल, हितेंद्र साहू, पार्षदगण परदेसी कंवर, डुमेंद्र गैंगबेर, भानु प्रताप गायकवाड सहित वरिष्ठ नागरिक गण गिरिराज, सोन, शांडिल्य सर, नवल सोन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग और जागरूक उपभोक्ता बनने का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!