सावन महोत्सव के समापन बेला में भानु चन्द्राकर ने नि:स्वार्थ सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमो के सहयोगियों का किया सम्मान
महोत्सव को सफल बनाने वाले सभी शिव भक्तों का किया अभिनंदन, जताया आभार

कुरुद। सावन महोत्सव के समापन अवसर पर अंतिम सोमवार को बोल बम भवन कुरूद मे भगवान भोलेनाथ के अराधना-शिव संगीत, जलेश्वर महादेव कुरूद में शिव भक्तों के संग महा आरती कार्यक्रम सहित पूरे एक माह तक चल रहे सावन महोत्सव मे विभिन्न आयोजनो के माध्यम से बोल बम सेवा समिति ने सभी सदस्यों को सम्मानित कर महोत्सव का समापन किया गया। बोल बम भवन कुरूद में सावन महोत्सव के समापन बेला में भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरूद बोल बम सेवा समिति के साथियों के बीच पहुँचकर उत्साह वर्धन किया। सभी सेवक सदस्यों का पूरे सावन माह मे नि:स्वार्थ सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले शिव भक्तों का सम्मान किया और संगीत टोलियों के साथ शिव गीत में सम्मिलित हुए।

शिव भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया। बोल बम सेवा समिति 24 वर्षों से सावन महोत्सव का आयोजन कराते हुए शिव भक्ति के आराधना मे जिले के सभी लोगों को जोडऩे का प्रयास किया है। भानू चन्द्राकर ने कहा भगवान शिव अनंत है बोल बम के सदस्यों का उद्देश्य है, सनातन और हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाये रीति रिवाज युगों युगों चलता रहे। आने वाले सावन महोत्सव हमारे संस्था के लिए 25 वाँ वर्ष रजत जयंती वर्ष होगा, जिसके लिए सभी आयोजनो को व्यापक स्तर पर किया जायेगा, पुन: आप सभी शिव भक्तों का अभिनंदन करते हुए सावन महोत्सव के समस्त आयोजनो मे बोल बम के सदस्यों द्वारा पुरे जिले में ऐतिहासिक बनाने के लिए सबका अभिनंदन करते हुए हार्दिक आभार जताया।

