Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य प्रगति पथ यात्रा

जिले के प्रमुख विकास कार्यों अटल परिसर, बायपास, नवीन रेलवे स्टेशन, धमतरी इंटरचेंज-केरेगांव मार्ग तथा बरदिहा लेक व्यू कॉटेज का किया गया अवलोकन

सांसद रुपकुमारी चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, प्रगति पथ यात्रा संयोजक पं. राजेश शर्मा सहित वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल

फोटो–

धमतरी 20 जून (हाईवे चैनल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आज भव्य प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा धमतरी जिले में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सांसद रुपकुमारी चौधरी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।
आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन एवं सेवा कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान धमतरी जिले के प्रमुख विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। इनमें अटल परिसर एवं धमतरी बायपास, धमतरी का नवीन रेलवे स्टेशन, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत धमतरी इंटरचेंज-करेगांव मार्ग तथा गंगरेल स्थित बरदीहा लेक व्यू कॉटेज प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि इन परियोजनाओं ने जिले के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, शशि पवार, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू, प्रगति पथ यात्रा संयोजक पं. राजेश शर्मा, सहसंयोजक पुष्पेन्द्र साहू, पवन गजपाल, रवि दुबे, कविन्द्र जैन, रोहिताष मिश्रा, लक्ष्मण साहू,धनीराम सोनकर, विजय साहू, डा. बीथिका विश्वास, प्रियंका सिन्हा, उमेश साहू, हेमलता शर्मा, नील पटेल, राजीव सिन्हा, महावीर चोपड़ा, प्रकाश शर्मा, पिंटु यादव सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए याद किया जाएगा। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!