Uncategorized

जागरूक नवयुवक मंच द्वारा मनाया गया शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। जागरूक नवयुवक मंच भाठागाँव द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू ने कहा कि आज के दौर मे जहां महान मनीषियों आजादी आंदोलन के क्रांतिकारियों को भुला दिया जा रहा है जिससे छात्रो-युवाओं में नीति नैतिकता का ह्रास हो रहा है। इन क्रांतिकारियों के जीवन संघर्षों को पढऩे से पता चलेगा कि बहुत कम उम्र में ही वे देश समाज को लेकर विचार रखते थे। उन्होंने मानवता के ऊँचे स्तर को समाज में स्थापित किया था। आज हमे भी उसी मानवता को हासिल करना होगा। इंसान बनने के संघर्ष में आगे आना होगा। विजेंद्र चक्रधारी ने कहा कि आज बच्चे को मोबाइल टीवी आदि के माध्यम से गलत चीजों को सिखाया जा रहा है। सही इंसान बनने का माहौल नहीं है इसीलिए बच्चे नशे की ओर जा रहे है। विनय यादव ने भगत सिंह के बचपन के घटनाओ को बताया। कमलनारायण साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाविका साहू, कमल नारायण, सागर साहू, लैमप्रकाश, अशोक साहू, कुलदीप कँवर, पंकज, नेमचंद यादव, मनजीत एवं बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!