Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने फरसियां विद्यालय में उद्यान निर्माण हेतु किया भूमिपूजन


धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फरसिया में उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शशि ध्रुव, ग्राम पंचायत फरसिया के सरपंच केशव टेकाम, उपसरपंच त्रिलोक साहू, पूर्व शाला समिति अध्यक्ष शिवदयाल साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष सुभाष कश्यप तथा विद्यालय के प्राचार्य नीरज सोन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में प्रदीप सोन, कृष्ण कुमार साहू, भारत ध्रुव, सुदर्शन चनाप, भुनेश्वर, श्रीमती सुलोचना साहू, सचिव रामभरोष साहू, राजेश सिन्हा, निकेश मरकाम, ठाकुर राम साहू, दशरथ साहू, भीमसिंह गजेंद्र, चमन निर्मलकर, हरक राम साहू, पूर्व सरपंच श्रीमती द्रोपदी ध्रुव, अरुण प्रजापति, पुरनेश्वर साहू, माखन कासीव, एवं रितेश पारख शामिल थे.इस उद्यान के निर्माण से विद्यालय परिसर की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं हरित वातावरण में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!