Uncategorized

अफीम की खेती वाले बयान से नाराज भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जलाया पुतला


नगरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरी-सिहावा क्षेत्र के किसानों पर कथित अफीम की खेती के आरोपों के विरोध में भाजपा मंडल नगरी ने बुधवार को बजरंग चौक नगरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा की। उनसे सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आंदोलन और भी उग्र होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यदि क्षेत्र में अफीम की खेती हो रही है, तो इसके प्रमाण पेश किए जाएं, अन्यथा पूर्व मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरी क्षेत्र अपनी अनूठी कृषि परंपरा और देसी दुबराज चावल की खुशबू के लिए प्रसिद्ध है, और इस तरह के बयान इसे बदनाम करने का प्रयास है। महेंद्र पंडित ने कहा कि यह क्षेत्र न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध है, बल्कि इसकी पहचान किसानों की मेहनत से भी जुड़ी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री इसे बदनाम करने की कोशिश न करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!