Uncategorized

श्रीराम जन्म महोत्सव : आज शाम विशाल मोटर सायकल रैली व कल निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा


धमतरी। श्री रामनवमी आयोजन समिति आयोजक व श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर समिति बनियापारा धमतरी द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर भक्तो में आपार उत्साह है। उक्त महोत्सव के तहत आज विशाल मोटर साईकल यात्रा शाम को श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी जो कि देवश्री टॉकीज रोड से रत्नाबांधा चौक, मकई चौक पावर हाउस दुर्गा मंदिर से सिहावा चौक वापस गोलबाजार, सदर बाजार होते हुए माँ विंध्यवासिनी मंदिर, लक्ष्मी निवास चौक, अम्बेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक से श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर सम्पन्न होगी। वहीं कल 27 मार्च शुक्रवार भव्य शोभायात्रा, त्रिपुण तिलक संस्कार समय: दोपहर 03:30 बजे से भगवान श्री रामचंद्र जी का अभिषेक श्रृंगार एवं त्रिपुण तिलक संस्कार पश्चात महाआरती, 4:30 बजे श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री रामचंद्र जी को भव्य रथ में विराजमान कर विशाल शोभायात्रा व विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक झांकियों के साथ निकलेगी जो महाकालेश्वर मंदिर से प्रांरभ होकर रत्नाबांधा चौक से मकई चौक, सदर बाजार होते हुए माँ विंध्यवासिनी मंदिर में श्रृंगार चढ़ावा चढ़ाकर तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण कर सम्पन्न होगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!