Uncategorized

निगम के जल टेक्निशियनों ने पानी का पीएच मानक टीडीएस चेक किया, जांच में पीने लायक मिला पानी

शुद्ध पेयजल का ही प्रयोग करें, शुद्धता जांचने पानी का सेंपल निगम में करे जमा, तत्काल होगी पानी की जांच-रामू रोहरा

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता वार्डो में जल की शुद्धता जांचने लगाए जायेगे शिविर-अखिलेश सोनकर

धमतरी- नगर पालिक निगम के जल टेक्निशियनों ने जल विभाग के अध्यक्ष एमआईसी मेम्बर व पार्षद अखिलेश सोनकर के निर्देश पर शहर के विभिन्न वार्डों का पानी चेक कर पीएच मानक व टीडीएस की जानकारी ली । जिसमे पानी का मानक टीडीएस सही पाया गया । सोमवार को रामबाग क्षेत्र व पानी टंकी नम्बर चार का पानी का सैंपल लिया गया जिसमें टेक्निशियनों ने जांच में पाया कि पेयजल पूरी तरह शुद्ध है ।वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर अखिलेश सोनकर ने बताया कि उन्होंने शहर वासियों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने की नियत से वार्डों में पानी चेक करने के लिए टीम गठित किया है वार्ड वासी चाहे तो बोतल में पानी का सैंपल नगर निगम कार्यालय में लाकर जमा कर सकते हैं जिसे बाद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के टेक्निशियनों द्वारा जांच की जा रही है इसके अलावा वार्डों में तैनात ऑपरेटर भी पानी जमा कर सकते हैं ऑपरेटर को हिदायत दी गई है कि वे वार्ड का पानी का सैंपल प्रतिदिन लाकर निगम कार्यालय में जमा करें एवं आम जनता से मिली पानी का भी जांच कराए । या सैंपल जांच के लिए कार्यालय लाया जाए। पानी का कलेक्शन होने के बाद सभी सैंपलों को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्पेशल टेक्नीशियन के द्वारा जांच की जाएगी.महापौर रामू रोहरा ने भी शहर वासियों से आग्रह किया है कि बारिश के मौसम में दूषित पानी का सेवन न करें निगम द्वारा प्रदाय शुद्ध पेयजल का ही प्रयोग करें एवं कहीं भी लगता है कि पानी पीने योग्य नहीं है उसका सेंपल निगम कार्यालय में लाकर जमा करें तत्काल पानी का जांच हो जाएगी पेयजल की शुद्धता की जानकारी तत्काल मिल जाएगी. एमआईसी मेंबर अखिलेश सोनकर ने बताया कि बारिश का मौसम है इसलिए सबसे जरूरी है लोगों को शुद्ध पेयजल प्रदान करना । बारिश के मौसम में दूषित पेयजल शरीर के लिए नुकसानदायक है निगम द्वारा प्रदाय पानी पूरी तरह शुद्ध है इसे विभिन्न मानकों के जांच के बाद पेयजल बनाया जाता है । श्री सोनकर ने बताया कि सप्ताह के अंदर सभी वार्डों में पानी चेक करने के लिए शिविर लगाया जाएगा जिसमें आम जनता पानी चेक करवा सकते हैं । जांच में पीएच मानक , टीडीएस की जानकारी तत्काल मिल जाएगी फिलहाल विंध्यवासिनी वार्ड के रामबाग क्षेत्र एवं पानी टंकी नंबर चार की पानी की जांच की गई टेक्नीशियन ने बताया कि पानी पूरी तरह शुद्ध है पीने लायक है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!