Uncategorized

नगर पंचायत भखारा मे मनाया गया रजत जयंती चांवल उत्सव

भखारा-छत्तीसगढ़ राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा भठेली मे रजत जयंती चावल उत्सव का गरिमामय शुभारंभ किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित यह विशेष उत्सव जिलेभर में 9 जनवरी 2026 तक एक जन-उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
खाद्य विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के विशेष सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 2 से 9 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि, इसी क्रम में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालकों एवं हितग्राहियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ज्योति हरख जैन ने सबको शुभकामनायें दीं।उत्सव के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संदेश दिया गया। विशेष सप्ताह के अंतर्गत शेष राशन कार्ड धारियों एवं हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रदर्शित सूचना बोर्ड, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी एवं चावल उत्सव पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनी रहे। आज जिले के शासकीय उचित मूल्य दुकान रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, पार्षद गण छबि लाल निर्मलकर, अंजू दीनानाथ साहू, चांदनी चंद्र प्रकाश साहू सहित प्राथमिकता, अंत्योदय, निराश्रित एवं सामान्य राशन कार्डधारी हितग्राही उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेल्समेन रोहित माल द्वारा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत हितग्राहियों को चावल, शक्कर एवं नमक का वितरण किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!