Uncategorized

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बठेना की छात्रा ने जीता कांस्य पदक

धमतरी- पीएम श्री एम.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना की कक्षा 6वीं की छात्रा काव्यांशी पटेल ने राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
काव्यांशी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।
इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!