Uncategorized

रंगपंचमी पर ब्राह्मण समाज ने खेली होली


धमतरी। किले के श्रीराम मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने नगाड़ों की थाप खूब रंग उड़ाएं और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ अनंत दीक्षित, संतोष तिवारी और बीपी तिवारी अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के अध्यक्ष राकेश दीवान ने अतिथियों का गुलाल लगाकर होली मिलन का शुभारंभ किया। डॉ अनंत दीक्षित ने होली की कथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इस त्यौहार को आस्था और श्रद्धा की जीत बताया। पंडित संतोष तिवारी ने ईट भट्टे से बिल्ली के बच्चे का जीवित निकल जाने की कहानी सुनाते हुए भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। बीपी तिवारी ने समाज में इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे समाजजन एक दूसरे से जुड़ते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राकेश दीवान ने समाज के उत्थन के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव डॉ प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। आभार प्रदर्शन महासचिव विनोद पांडेय ने किया। इस दौरान रोहिताश मिश्रा, सूरज तिवारी, राकेश तिवारी, लोकेश पांडेय, अमन पांडेय, खेमराज पंडित, अध्योध्या प्रसाद, श्रीमती पूजा मिश्रा, संतोष दीवान, सत्येंद्र शर्मा, रत्नेश चतुर्वेदी सहित ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा और समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!