Uncategorized

*गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत आमदी नगर पंचायत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने हितग्राहियों से किए मुलाकात, भाजपायों के साथ नगर में किया जनसंपर्क*

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर चलो अभियान” के अंतर्गत आज नगर पंचायत आमदी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सघन जनसंपर्क किया। सर्वप्रथम रंजना साहू ने उन्होंने अटल परिसर में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किये। इस दौरान उन्होंने गांव चलो घर चलों अभियान के तहत् हितग्राहियों से मुलाकात किए एवं विभिन्न वार्डों में पहुंचकर आमजन, हितग्राहियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही लाभार्थियों से मुलाकात किए। इसके साथ साथ नगर की समस्याओं और सुझावों को सुना। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साहू ने स्वच्छता अभियान में स्वयं भाग लेकर साफ-सफाई की गतिविधियों में हिस्सा लिया और लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अपने उद्बोधन में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि गांव चलो, घर चलो अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और जनता की समस्याओं को समझने का सशक्त माध्यम है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए कार्यकर्ता लगातार मैदान में सक्रिय हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने में सहयोग करें। नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर विभिन्न अभियान चला रही है, लेकिन जनभागीदारी के बिना यह कार्य अधूरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रीमती रंजना साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!