Uncategorized

सिहावा पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम ग्राम जैतपुरी में लगाया चलित थाना

ग्राम जैतपुरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया गया पेंसिल,कापी पेन का वितरण

थाना सिहावा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम ग्राम जैतपुरी में थाना प्रभारी उमांकांत तिवारी द्वारा हमराह स्टॉफ के चलित थाना लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर पुलिस से संबंधित शिकायतो का त्वरित निराकरण किया किया गया।
तथा ग्राम अपराध पुस्तिका से संबधित जानकारी अघतन किया गया पश्चात् ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन व सुरक्षा करने, सायबर अपराध,सम्पत्ति सम्बधी अपराध,शरीर सम्बधी अपराध, महिलाओं बालकों सम्बधी अपराध व घरेलु हिंसाओ सम्बधी अपराधों की कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। इसी क्रम में ग्राम जैतपुरी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं से मिलकर बच्चों को यातायात नियमो का पालन व सुरक्षा करने, गुड टच, बैड टच संबधी जानकारी देकर सभी स्कूली बच्चो को कापी, पेंसिल,पेन वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!