Uncategorized

कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु ज्योति भानू चन्द्राकर ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ भरा नामांकन


कुरुद.। कुरूद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर को भाजपा ने इस बार पुन: प्रत्याशी बनाया है। नगर पंचायत कुरूद के 15 वार्डो के सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ जोर-जोर से निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। विदित हो कि नगर के प्राचीन बजरंग मंदिर एवं नगर के आराध्य देवी मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर अध्यक्ष प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ पूरे दलबल सहित पंथी नित्य राउत नाचा एवं धूमाल बाजे के धुन में पुराना बाज़ार चौक, सरोजिनी चौक,कारगिल चौक, होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। वार्ड क्रमांक 1 शंकर नगर वार्ड अनारक्षित मोहन अग्रवाल ,वार्ड क्रमांक 2 वीर नारायण सिंह वार्ड अनारक्षित लोकेश जांगड़े, वार्ड क्रमांक 3 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग नवीन यादव ,वार्ड क्रमांक 4 गुरु घासीदास वार्ड अनुसूचित जाति महेंद्र गायकवाड़, वार्ड क्रमांक 5 बजरंग चौक अन्य पिछड़ा वर्ग मिथिलेश बैस, वार्ड क्रमांक 6 गांधी चौक वार्ड अनारक्षित सीतेश सिंहा ,वार्ड क्रमांक 7 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती सुरेखा चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 8 सरोजिनी चौक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग रवि मानिकपुरी, वार्ड क्रमांक 9 शास्त्री नगर वार्ड अनारक्षित महिला सुश्री कविता चंद्राकर ,वार्ड क्रमांक 10 स्वामी विवेकानंद वार्ड अनुसूचित जनजाति कमलेश ध्रुव, वार्ड क्रमांक 11 मंगल पांडे वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला श्रीमती राजकुमारी ध्रुव ,वार्ड क्रमांक 12 सुभाषचंद्र बोस वार्ड अनारक्षित महिला श्रीमती भारती पंचायन, वार्ड क्रमांक 13 अटल वार्ड अनारक्षित उत्तम साहू , वार्ड क्रमांक 14 संजय नगर वार्ड अनारक्षित विनोद चंद्राकर, वार्ड क्रमांक 15 वंदे मातरम वार्ड अनारक्षित महिला श्रीमती अनुराधा साहू , अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने अपना नामांकन पत्र 27 जनवरी को तहसील कार्यालय पहुंच एसडीम ऑफिस में दाखिल किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, एलपी गोस्वामी, रविकांत चंद्राकर ,भानूचंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, शेखर चंद्राकर आदि नामांकन रैली में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!