छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से सड़क दुर्घटना में हुए मृतकों के परिजनों ने की मुलाकात…

मुख्यमंत्री ने परिजनों को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोलाराम साहू तथा सड़क दुर्घटना में मृत चार व्यक्तियों के परिजनों ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल ने 17 जुलाई 2023 को हुए एक दुःखद सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर परिवार की आर्थिक परेशानियों को देखते हुए चारों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले के छुरिया में बोईरडीह स्थित एक पुल पर दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवाओं हितेश चावरे, दिलीप मंडावी, शिवेन्द्र नेताम और मोमेन्द्र कुंजाम की मृत्यु हुई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!