Uncategorized

श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सत्य, धर्म और त्याग का संदेश देती है रामकथा: रंजना डीपेंद्र साहू

धमतरी। गौशाला मैदान, धमतरी में शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं और श्रद्धापूर्वक रामकथा का श्रवण किए। कार्यक्रम के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान परम श्रद्धेय कथा वाचक पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज जी से श्रीमती साहू ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा वाचन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं, इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक शर्मा परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए एक महान आदर्श और आचरण की संहिता है, रामकथा हमें सत्य, धर्म, त्याग, करुणा, संयम और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों की शिक्षा देती है, जो हर युग में समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!