Uncategorized

घर-घर पहुँची भाजपा की योजनाएं, रिसाई पारा पूर्व में ह्लगांव चलो, घर चलोह्व अभियान को मिला जनसमर्थन

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनता से सीधा संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ह्लगांव चलो, घर चलोह्व अभियान के तहत रविवार को रिसाई पारा पूर्व वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और आमजनों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में नागरिकों तक पहुंचाई। लोगों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार वे इन योजनाओं के लिए पात्र हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है। कई स्थानों पर नागरिकों ने अपनी समस्याएं भी बताईं, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेंद्र मिश्रा, रत्ना मिश्रा,विद्याशंकर दीवान,डॉ खेमचंद भोजवानी , यशवंत सोनी,एवं पार्वती वाधवानी का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अभियान में शामिल पूर्व महापौर अर्चना चौबे, अभियान प्रभारी जय हिंदुजा, पार्षद मेघराज ठाकुर एवं बूथ अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा का यह अभियान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते और समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। ह्लगांव चलो, घर चलोह्व अभियान इसी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से पार्टी आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान के प्रति आम नागरिकों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया।उक्त अवसर पर गोविंद सिंग ढिल्लन,हरिशंकर शांडिल्य,मनप्रीत हंसरा,राजू भाई,अजय यादव,रूपेश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!