Uncategorized

भाजपा सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए है- राजेन्द गोलछा

खम्हरिया शक्ति केंद्र में गांव चलो घर चलो अभियान एवं समरसता दिवस कार्यक्रम संपन्न

शक्ति केंद्र खमरिया में गांव चलो घर चलो अभियान एवं समरसता दिवस कार्यक्रम भाजपा नेता राजेंद्र गोलछा के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के प्रभारी पवन साहू,मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं की समीक्षा ग्रामीणों से चर्चा के साथ की गई।इस दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लगभग 37 हितग्राहियों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया, इसके साथ कुछ हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास पहुंच कर सम्मान किया गया।
श्री गोलछा ने कहा कि भाजपा सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए है.योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है।जनजीवन में बदलाव का अनुभव ग्रामीण कर रहे हैं।यह प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने दी।सर्वप्रथम संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर उनके तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।इस दौरान राष्ट्र के प्रति संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को स्मरण किया गया ।कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी नारद साहू बुथ अध्यक्ष शिशुपाल कश्यप,संतसाहू,कालूराम साहू,संत कुमार निर्मलकर,किसन मिश्रा,बालक राम सेन,कीर्तन निषाद,कंस कुमार,गुहा राम साहू ,साहनु राम लक्ष्मीण साहू,चंद्रकला,कुलेश्वरी साहू,उमा साहू,जानकी साहू,उर्मिला तोड़ेड़,सीताबाई,पुष्पाबाई,ललिता साहू,विमला निषाद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!