छत्तीसगढ़

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट-मुलाकात की…..

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट-मुलाकात की

OFFICE DESK : छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा में ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट मुलाकात की।

उन्होंने संदीप चौबे के पिता जी स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के आकास्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। आज उनका तेरहवीं कार्य्रकम था। इस दौरान मंत्री अकबर चौबे परिवार के सभी सदस्यों का कुशलक्षेप पूछा।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा अगम अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान,

पार्षद अशोक सिंह, नरेन्द्र देवांगन, मोहित महेश्वरी, संजय लांझी, नरेन्द्र देवांगन, सुनील साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!