Uncategorized

छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रभु श्री राम यात्रा को साहू समाज प्रदेश महामंत्री ने दिखाई भगवा झंडी

वर्तमान समय की समग्र समस्याओं के समाधान का आधार स्तंभ है श्री राम जी का जीवन चरित्र-: दयाराम साहू


धमतरी । रामनवमी के पावन अवसर पर गांव-गांव में हर्षो उल्लास का वातावरण पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ लोगों में देखने को मिल रहा है महानदी के तट पर बसे ग्राम भरारी में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा इस पावन पर्व मे पंचकोशी वृत श्री राम यात्रा जय श्री राम के जय घोष के साथ मोखला मांझी देव से निकाला गया जिसे साहू समाज के प्रदेश महामंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाराम साहू ने भगवा झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व दयाराम साहू ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राम भगवान राम की नवमी तथा उनकी जन्म जयंती पर बधाई देते हुए अयोध्या में निर्मित भव्य भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण को इस सदी की सबसे बड़ी धार्मिक अव्दितिय ,अलौकिक, अविस्मरणी घटना बताया उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम के जीवन चरित्र में वर्तमान समय के समग्र सारी समस्याओं का समाधान समाहित है इसलिए उससे सीख लेकर घर-घर में रामायण का पाठ करें यही से सुख, शांति, समृद्धि का संचार होकर रामराज्य की स्थापना होगी। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में मानोहर सोनकर , अर्जुन सोनकर , लीलेश्वर सोनकर , रामनारायण ,नंदकुमार , खुमान निषाद ,वैदराम , खैमराम ,कमलेश, सरजू , तुलाराम ,रामेश्वर, मिथलेश, चिंता राम ,धनसिंग , भूषण सोनकर , रामकुमार यादव सरपंच ,आनंद सोनकर, संतोष निषाद ,शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!