Uncategorized

रिक्त पदों से रुका विकास, नगर निगम धमतरी में कर्मचारियों की कमी, उपनेता प्रतिपक्ष विशु ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी में लंबे समय से कई अहम पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे निगम की कार्यप्रणाली और शहर के विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसको लेकर उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन (विशु) ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई है।उपनेता प्रतिपक्ष देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नगर निकायों में स्वीकृत पद संरचना (सेटअप) के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति अनिवार्य है। परंतु वर्तमान में नगर निगम धमतरी में कई महत्वपूर्ण पद जैसे – कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, उप अभियंता, राजस्व अधिकारी सहित अनेक पद खाली पड़े हैं। इस स्थिति के चलते जनहित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।इन विभागीय पदों की अनुपलब्धता के कारण न तो योजनाओं की निगरानी ठीक से हो पा रही है, न ही जनसेवाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो रहा है। नाली-सफाई, पेयजल आपूर्ति, निर्माण कार्य, टैक्स वसूली, सार्वजनिक स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

*रायपुर में तबादला दौरे पर अधिकारी*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निगम के कुछ बचे अधिकारी वर्तमान में रायपुर दौरे पर हैं, जहाँ विभिन्न स्थानांतरण (ट्रांसफर) संबंधी कार्यवाही चल रही है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए उपनेता प्रतिपक्ष देवांगन ने आग्रह किया है कि धमतरी नगर निगम में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए रायपुर स्तर पर स्वीकृति दिलाना आवश्यक है, ताकि फाइलों में नहीं, ज़मीन पर काम दिखाई दे।

इस पत्र की प्रतिलिपि विशेष सहायक माननीय मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय नवा रायपुर एवं संचालक नगरीय प्रशासन मंत्रालय को भी भेजी गई है। उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन का कहना है,सेटअप अधूरा है, तो विकास अधूरा रहेगा। जब तक निगम में स्टाफ पूरा नहीं होगा, तब तक जनता को समुचित सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!