Uncategorized

धमतरी में चाकूबाजी और नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती को भाजयुमो का समर्थन

जो विरोध कर रहे हैं, वे समाज के दुश्मन हैं- कैलाश सोनकर

धमतरी। शहर में बढ़ती चाकूबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा का खुला समर्थन मिला है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर ने इस मुहिम को साहसिक और समय की मांग बताते हुए कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे सीधे तौर पर समाज के दुश्मनों के पक्ष में खड़े हैं.कैलाश सोनकर ने कहा.धमतरी की सड़कों को शराबखाना नहीं बनने देंगे।जो कानून के खिलाफ जाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हैं, गुंडागर्दी करते हैं उनके लिए अब कोई जगह नहीं है।और जो ऐसे तत्वों की ढाल बन रहे हैं, वे भी याद रखें समाज उन्हें माफ नहीं करेगा।उन्होंने कहा कि धमतरी की शांति, संस्कृति और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए यह लड़ाई जरूरी है। पुलिस की कार्रवाई से जो असहज हैं, उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए क्या वे अपराधियों के साथ खड़े हैं या समाज के साथ?पुलिस अकेली नहीं है पूरा शहर और भाजयुमो उसके साथ खड़ा है.भाजयुमो का मानना है कि नशे के खिलाफ इस अभियान को और तेज किया जाए। यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने या नशे को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो जनता का आक्रोश और युवा मोर्चा की ताकत उसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!