Uncategorized

आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी – घमेश्वरी साहू

कुकरेल ब्लॉक में महिला कांग्रेस की हुई प्रथम बैठक

धमतरी। कुकरेल ब्लॉक में महिला कांग्रेस की प्रथम बैठक महिला कांग्रेस अध्यक्ष घमेश्वरी साहू की उपस्थिति में आहूत की गई। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व आगामी चुनाव की तैयारी हेतु महिलाओं को विशेष रुप से भागीदारी लेने दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर घमेश्वरी साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं पूरी तरह असफल है। भाजपाईयों के पास कोई मुद्दा नहीं है ऐसे में जनहित में भूपेश सरकार द्वारा किये जा रहे है कार्यो की गलत जानकारी लोगो में प्रसारित कर रहे है। लेकिन जनता भूपेश सरकार के कार्यो से प्रसन्न है। और भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। मातृशक्ति एकजुट होकर कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करते हुए आगामी चुनाव में बहुमतों से जीत दर्ज कराने कमर कस लें।

इस दौरान सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पीसीसी उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम, जिपं सदस्य मीना बंजारे, पूर्व जिपं अध्यक्ष चन्द्रकला नेताम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदा नेताम, प्रभारी सिहावा विधानसभा रेखा साहू, प्रदेश सचिव विद्या साहू, महासचिव दिनेश्वरी साहू, दुर्गेश नंदनी, अनिता शर्मा, खिलेश्वरी साहू, चन्द्रकिरण, प्रेमलता, संतोषी साहू, भोजकुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!