Uncategorized

पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम के नेतृत्व में पट्टा–पेंशन–पानी की मांग को लेकर निकली शांतिपूर्ण पदयात्रा,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

धमतरी-सुशासन त्यौहार के दौरान डाक बंगला वार्ड के निवासियों ने अपनी 5 प्रमुख मांगों को सफेद कपड़े पर लिखकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने पदयात्रा करते हुए शिविर स्थल पहुंचकर धमतरी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा।
सफेद कपड़े पर दर्ज हैं ये 5 प्रमुख मांगो मे पट्टा विहीन परिवारों को तत्काल पट्टा प्रदान किया जाए,5 माह से बंद वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन तुरंत जारी की जाए,दूषित पानी की सप्लाई बंद कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, पी एम आवास की रुकी हुई किस्त तत्काल जारी की जाए,वार्ड में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें तुरन्त चालू कराई जाएं लिखा गया था.पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने कहा यह सफेद कपड़ा हमारे वार्ड की आत्मा है। पट्टा विहीन परिवारो का आवास बनाने का सपना अधूरा है । 5 महीने से बुजुर्ग पेंशन ,विधवा पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग दवाई के लिए तरस रहे है । आवास का किस्त न आने से गरीब का घर आधा बना पड़ा है छड़,सीमेंट दुकानदार का कर्जा बढ़ गया है। गंदा पानी पीकर बच्चे,बड़े, बूढ़े बीमार हो रहे हैं। हम शांति से अपना हक मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री से विनती है कि हमारे वार्ड की इस पीड़ा को समझें और तत्काल राहत दें.

हस्ताक्षर अभियान के बाद निकली पदयात्रा

पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम के नेतृत्व में सैकड़ों वार्डवासियों ने सबसे पहले सफेद कपड़े पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद बुजुर्ग, महिलाएं और युवा हाथों में मांग पत्र थामे शांतिपूर्ण पदयात्रा करते हुए सुशासन त्यौहार शिविर स्थल पहुंचे।वार्डवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र उपायुक्त सौंपा.उन्होंने कहा कि पट्टा शिविर, पेंशन भुगतान, पेयजल व्यवस्था, आवास किस्त और स्ट्रीट लाइट की जांच तुरंत शुरू कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!