Uncategorized

रुद्री चौक में चलाया गया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान

नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन
जिला प्रशासन एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, आस्था मंच, जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था, एक्जैक्ट फाउंडेशन, पी.जी. कॉलेज एनसीसी टीम, पुणे वेलफेयर फाउंडेशन, फ्रीडम फाइटर्स एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में रुद्रेश्वर घाट एवं रुद्री चौक में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में जागरूकता रैली निकालकर नारे लगाए तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। अभियान के अंतर्गत सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे और नशा करने वालों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य को बर्बाद कर देता है। नशे की लत से परिवारों का विघटन होता है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा सामाजिक अपराधों में भी वृद्धि होती है। इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।
इस अवसर पर सभी संस्थाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!