Uncategorized

भाजपा गंगरेल मंडल की आवश्यक बैठक 6 को, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों पर होगी चर्चा

मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने सभी पदाधिकारियों से की उपस्थिति की अपील

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल गंगरेल की आवश्यक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के नेतृत्व में 6 जून शनिवार को दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत गंगरेल स्थित साहू समाज भवन में आयोजित की गई है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला संगठन के प्रभारी डॉ. किरण बघेल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही भाजपा मंडल गंगरेल के नवनियुक्त प्रभारी हेमंत चंद्राकर एवं सह प्रभारी अविनाश दुबे की उपस्थिति रहेगी।बैठक में आगामी संगठनात्मक, वृक्षारोपण ,योगा , स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के प्रमुख एजेंडों में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले संगठनात्मक, जनसेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दायित्व सौंपे जाएंगे।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ने मंडल में निवासरत प्रदेश ,जिला ,मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के समस्त वरिष्ठ जनों,पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजकों, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्षो, पदाधिकारियों, सभी जनप्रतिनिधियों ,सहकारी समिति के अध्यक्ष गणों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!