प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ – महेंद्र पंडित
जिला महामंत्री के रुप में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार कार्य कर रहे है श्री पंडित

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। महेंद्र पंडित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को केंद्र सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में सड़कों का विस्तार, पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, किसानों के हित में लिए गए निर्णय तथा सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयास प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। महेंद्र पंडित ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण निवेश, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। महेंद्र पंडित ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसान समृद्धि, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री पंडित जिला महामंत्री के रुप में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने लगातार कार्य कर रहे है। पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न आयोजनो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते है साथ ही राज्य व केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय है।