Uncategorized

ग्रामीण साहू समाज, परिक्षेत्र साहू समाज, तहसील साहू समाज धमतरी की तेलीनसत्ती में हुई बैठक

परिवारजन व बुजुर्ग बच्चों को नशाखोरी से दूर रहने करें प्रेरित - लेखराम साहू


धमतरी । ग्रामीण साहू समाज परिक्षेत्र साहू समाज तहसील साहू समाज धमतरी के तत्वाधान में ग्राम तेलीन सत्ती में बैठक का आयोजन किया गया। लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली, एवं समाज के पद अधिकारी गण मौजूद रहे। लेखराम साहू ने कहा कि समाज में ग्रामीण अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी गण , समाज को नई दिशा एवं दशा को सुधारने के लिए लगातार योजना बद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं छत्तीसगढ़ में जिस तरह से शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है इससे साहू समाज के युवा ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के युवा वर्ग में जुआ नशा खोरी चाकू बाजी की अपराध की चरम सीमा तक पहुंच चुके है। घर के बुजुर्गों को परिवार के एवं गांव के बच्चों को नशाखोरी से दूर रहने समझाइश दें ताकि छत्तीसगढ़ के युवाओं में एक नई क्रांति आए और अपना भविष्य सुधार की ओर आगे बढ़े इसी में छत्तीसगढ़ राज्य की गरिमा है आप सभी से अपील करता हूं कि अपने परिवार एवं गांव में लोगों को जुआ नशा खोरी चाकू बाजी से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!