Uncategorized
जल जीवन का आधार है और प्रत्येक ग्रामीण को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता – ओंकार साहू
ग्राम देमार में बोर खनन कार्य का भूमिपूजन, पेयजल सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम देमार में जनपद सदस्य योगेश मारकंडे की निधि से स्वीकृत बोर खनन कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इस कार्य को महत्वपूर्ण बताया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक ग्रामीण को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बोर खनन जैसे जनहितकारी कार्यों से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।