Uncategorized

सदस्यों की जागरूकता से ही सफल होगी सहकारिता : डॉ दीक्षित


धमतरी। सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी समितियो को उनके आर्थिक विकास एवं विस्तार की नई संभावनाओं से अवगत कराने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा 2 मई 2025 को कोऑपरेटिव बैंक शाखा भखारा के अंतर्गत 6 पैक्स समितियो के कृषकों व सहकारी क्षेत्र से जुड़े सदस्यों का एकदिवसीय संगोष्ठी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कुरमातराई के झिरिया साहू समाज भवन में संपन्न हुआ । संगोष्ठी के इस कार्यक्रम में पैक्स कुरमातराई के प्राधिकृत अधिकारी दुज राम सिन्हा, पूर्व प्राधिकृत अधिकारी पैक्स कुरमातराई ईश्वरलाल साहू, ग्राम पंचायत कुरमातराई सरपंच भुवनेश्वरी साहू, वरिष्ठ कृषक केशव साहू, प्रशिक्षक डॉ ए एन दीक्षित, जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू, प्रबंधक ए पी गुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉक्टर दीक्षित ने सहकार से समृद्धि विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि व्यवसायिक संगठन के रूप में हमारे देश में सहकारिता ने 120 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। कृषि साख के अतिरिक्त विपणन, वनोंपज संग्रहण, मत्स्य पालन ,डेयरी पालन, आवास, परिवहन, उर्वरक उत्पादन, चीनी उत्पादन जैसे अनेक क्षेत्रों में सहकारिता ने अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। जनकल्याणकारी सरकारों ने इसे आर्थिक, सामाजिक, नैतिक उत्थान का महत्वपूर्ण उपकरण मानकर इसे बढ़ावा देने का हमेशा प्रयत्न किया है। इस अवसर पर पैक्स कुरमातराई के प्रबंधक अरुण कुमार सोनवानी सहित कर्मचारी गण, सहकारी क्षेत्र से जुड़े सदस्य व कृषक गण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता व आभार प्रदर्शन पैक्स कुरमातराई प्रबंधक अरुण कुमार सोनवानी ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!