पलारी नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विधायक ओंकार साहू कांग्रेस नेताओं ने किया सघन जनसंपर्क
नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर जनता में उत्साह, कांग्रेस नेताओं ने मांगा समर्थन

धमतरी। नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान के जरिये कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की गयी । धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू के समर्थन में घर-घर पहुंचकर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बालोद विधायक संगीता सिन्हा एवं पूर्व विधायक लेखराम साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनकर कार्य करती रही है। नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पलारी की जनता कांग्रेस के विकास कार्यों और जनहितकारी सोच पर विश्वास करती है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

