Uncategorized
भखारा भठेली में जोर शोर से चल रहा कांग्रेस का प्रचार

धमतरी। महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का चुनाव प्रचार प्रसार भखारा भठेली में जोर शोर से चल रहा है, जिसमें कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू, बिट्टू गौर, विनोद साहू, शारदा साहू आदि जुटे हुए है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस की जीत होगी। पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। जनता मोदी सरकार से परेशान हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस पर लोगों का विश्वास है। कांग्रेस की 25 गारंटियों के दम पर केंद्र में सरकार बनने जा रही है।

